उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, 13 में से 10 सीटें जीतीं

लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनके परिणाम सामने आ गए हैं, उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है, वहीं ममता की पार्टी ने बंगाल में क्लीन स्वीप किया है. जबकि बीजेपी ने मध्यप्रदेश और हिमाचल में एक-एक सीट जीती है. उधर, पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है.
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर, बिहार की रुपौली सीट पर, पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर, पश्चिम बंगाल की रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा, मानिकतला विधानसभा सीट पर, हिमाचल की हमीरपुर, देहरा और नलगढ़ सीट पर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर और तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में कांग्रेस ने 4, TMC ने 4, BJP ने 2 और AAP, DMK और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती है. देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है. यहां 2 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, दोनों सीट कांग्रेस ने जीत ली हैं. मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भडाना को मात दी है. जबकी बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को 5095 वोटों से हरा दिया है, अभी कुछ ही दिन पहले लोकसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था और अब उपचुनाव में बीजेपी का खाता नहीं खुला.
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 3 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, इसमें 2 सीटें कांग्रेस के खाते में तो एक सीट बीजेपी के खाते में आई है. देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने बीजेपी के होशयार सिंह को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. वहीं नलगढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने बीजेपी के कृष्ण लाल ठाकुर को मात दी है. जबकि हमीरपुर की सीट बीजेपी के आशीष शर्मा के खाते में गई है, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को महज 1433 वोटों से मार्जिन से हराया है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने क्लीन स्वीप कर दिया है, उन्होंने चारों सीटें जीत ली हैं. रानाघाट दक्षिण से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने बीजेपी के मनोज कुमार को हराया है. रायगंज से टीएमसी के कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी के मानस कुमार घोष को, बागदा से टीएमसी की मधूपर्णा ठाकुर ने बीजेपी के बिनय कुमार बिस्वास को हराया है.
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था. अमरवाड़ा से बीजेपी के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरेन सिंह को 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. बिहार की रुपौल विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है, इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. जबकि आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही हैं. पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव हुआ था. इस सीट से आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने बाजी मार ली है, उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट शीतल अंगुरल को 37 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading