हुंडई ने लॉन्च की डुअल-सिलिंडर के साथ अपनी एसयूवी

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी सबसे सस्ती और मशहूर माइक्रो एसयूवी एक्सटर का नया सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने इस नए वेरिएंट को एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ नाम दिया है. ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली कार है जिसमें सीएनजी टैंक के लिए ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि, इसी तकनीक का इस्तेमाल सबसे पहले टाटा मोटर्स ने किया था. एक्सटर सीएनजी को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. जिसमें एस, एसएक्स और एसएक्स नाइट शामिल है. इस माइक्रो एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. एक्सटर सीएनजी केवल मिड-स्पेक्स वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है और बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की Punch सीएनजी से है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर तकनीक दिया गाया है. बता दें कि, Punch सीएनजी की कीमत 7.23 लाख रुपये से शुरू होकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है. इस तकनीक को सबसे पहले टाटा मोटर्स ने इंट्रोड्यूस किया था. इस टेक्नोलॉजी की सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें दो छोटे-छोटे सीएनजी सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे कार के भीतर बूट स्पेस (डिग्गी) में पर्याप्त जगह मिलती है. आमतौर पर पारंपरिक सीएनजी कारों में बड़ा सिलिंडर मिलता है, जिससे बूट-स्पेस से समझौता करना पड़ता है. हुंडई ने अपनी एक्सटर सीएनजी में 30 लीटर के दो सीएनजी सिलिंडर दिए हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
हुंडई का दावा है कि एक्सटर सीएनजी 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सीएनजी मोड में 68 बीएचपी और 95.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं पेट्रोल मोड में यह इंजन 82 बीएचपी और 114 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी ने सीएनजी वेरिएंट को केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया है.
मिलते हैं ये फीचर्स:
एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, 15-इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट आदि शामिल हैं. बता दें कि, हुंडई इंडिया ने हाल ही में एक्सटर नाइट एडिशन भी लॉन्च किया है और इसकी कीमत 8.38 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा, हुंडई इंडिया एक साल से भी कम समय में एक्सटर माइक्रो एसयूवी की 1 लाख बिक्री का आंकड़ा छूने के करीब है, क्योंकि कोरियाई ब्रांड ने भारत में 93,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है. अपने प्राइस सेग्मेंट में ये एसयूवी काफी मशहूर है और अब नए डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी के बाद पंच से इसका मुकाबला और भी कड़ा होगा.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading