बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए किया कमला हैरिस का समर्थन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गई. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अचानक राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने के फैसला किया है. वहीं उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया है. वहीं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने का आह्वान किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में बाइडेन ने याद दिलाया कि 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनका पहला निर्णय हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था. इसे उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा निर्णय बताया. एक्स पर बाइडेन ने कहा, ‘मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार नहीं करने और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है.’
बाइडेन ने कहा, ‘2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है. आज मैं कमला को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देना चाहता हूं.’ यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि यदि बाइडेन का समर्थन स्वीकार कर लिया जाता है, तो कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बन जाएंगी. इससे पहले बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी और देश के हित में फिर से चुनाव न लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में राष्ट्र से अधिक विस्तार से बात करेंगे. एक्स पर पोस्ट किए गए एक पत्र में बाइडेन ने कहा, ‘मैं इस सप्ताह के अंत में अपने निर्णय के बारे में अधिक विस्तार से राष्ट्र से बात करूंगा.’ उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि वे उनके लिए ‘असाधारण साथी’ रहीं. उन्होंने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके पुनर्निर्वाचन के लिए काम किया.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं. उनका इरादा नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन अर्जित करने और जीतने का है. एक बयान में, कमला हैरिस ने कहा, ‘पिछले एक साल में मैंने पूरे देश की यात्रा की है. अमेरिकियों से इस महत्वपूर्ण चुनाव में स्पष्ट विकल्प के बारे में बात की है. यही मैं आने वाले दिनों और हफ्तों में भी करती रहूंगी. मैं डेमोक्रेटिक पार्टी को एकजुट करने और हमारे देश को एकजुट करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करूंगी ताकि डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराया जा सके.’उन्होंने कहा, ‘चुनाव के दिन तक हमारे पास 107 दिन हैं. हम साथ मिलकर लड़ेंगे और साथ मिलकर जीतेंगे.’ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन के ‘असाधारण नेतृत्व’ और देश के लिए उनकी दशकों की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया. कमला हैरिस ने कहा, ‘अमेरिकी लोगों की ओर से मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके असाधारण नेतृत्व और हमारे देश के लिए दशकों की सेवा के लिए जो बाइडेन को धन्यवाद देती हूं. उनकी उपलब्धियों की उल्लेखनीय विरासत आधुनिक अमेरिकी इतिहास में बेजोड़ है, जो कई राष्ट्रपतियों की विरासत को पार कर गई है, जिन्होंने दो कार्यकाल पूरे किए हैं.’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading