केरल में निपाह से निपटने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, तैनात होगी विशेष टीम

केंद्र सरकार केरल के मल्लपुरम जिले में पाए गए निपाह वायरस के मामले की जांच करने, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता देने के लिए सदस्यों की एक ज्वाइंट आउटब्रेक रिस्पांस टीम तैनात करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि मल्लापुरम जिले के एक 14 साल के लड़के में तीव्र इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम दिखाई दिया और उसे कोझिकोड के एक उच्च स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित करने से पहले पेरिंथलमन्ना में एक स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया गया था। जहां बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
बच्चे के नमूने में वायरस की हुई पुष्टि
इसके बाद वायरस के नमूने को पुणे में मौजूद राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजे गए, जहां निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। फल और चमगादड़ से ये वायरस फैलता हैं और इंसान गलती से चमगादड़ का खाया हुआ दूषित फल खाने से संक्रमित हो सकता हैं। बयान में कहा गया है कि केरल में निपाह वायरस रोग (एनआईवीडी) का प्रकोप पहले भी मिला था, जिसमें आखिरी बार 2023 में कोझिकोड जिले में इसका पता चला था। वहीं निपाह वायरस के बारे में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कुछ साल पहले केरल में निपाह वायरस का प्रकोप देखा गया था और केरल ने तुरंत कार्रवाई की थी। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि सरकार और अधिकारी, खासकर चिकित्साकर्मी स्थिति को नियंत्रण में लाएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading