2022-23 के बजट में एक लाख करोड़ की कमाई घटी, सीएजी ने दिया समीक्षा करने का सुझाव

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में बजट अनुमान और वास्तवित प्राप्तियों में भारी अंतर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022-23 के बजट में करीब 5.90 लाख करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया था। इसकी तुलना में करीब 4.85 लाख करोड़ ही प्राप्त हुआ। इस प्रकार अनुमानित आय की तुलना में वास्तविक आय 1.05 लाख करोड़ रुपये कम हुई। सीएजी ने इसकी समीक्षा का सुझाव दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में स्वयं के कर राजस्व में आय का अनुमान करीब 2.20 लाख करोड़ था, लेकिन वास्तव में 1.74 लाख करोड़ की आय ही हुई। इसमें 21 फीसदी की कमी दर्ज की गई। केंद्रीय करों के अंश में वृद्धि हुई है। इस मद में 1.46 लाख करोड़ मिलने का अनुमान था लेकिन, 1.69 लाख करोड़ प्राप्त हुए। गैर कर राजस्व 23406 करोड़ के अनुमान के एवज में 13489 करोड़ प्राप्त हुआ। इस मद में 42 फीसदी की कमी आई।
भारत सरकार से सहायता अनुदान में 1.08 लाख करोड़ के बजाय 59919 करोड़ ही मिले। इसमें भी 44 फीसदी से ज्यादा कमी आई। ऋण एवं अग्रिमों की वसूली 2565 करोड़ रुपये की जगह 1337 करोड़ की हुई। इसमें 47 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। लोक ऋण में 89174 करोड़ की जगह 66846 करोड़ मिले। इसमें भी 25 फीसदी की कमी आई। इस तरह कुल आय अनुमान की तुलना में एक लाख करोड़ से ज्यादा घट गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading