कर्नाटक: भ्रष्टाचार मुद्दे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग

कर्नाटक भाजपा के महासचिव पी राजीव ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से ही राज्य में भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियां बढ़ गई हैं। टैक्स के पैसों का इस्तेमाल चुनाव के लिए हो रहा है। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस आज से अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत कर रही हैं। दोनों पार्टियां बंगलूरू के केनगेरी से अपनी पदयात्रा की शुरुआत करेंगी, जो कि मैसूर में समाप्त होगी। इस पदयात्रा के दौरान दोनों पार्टियां कथित MUDA और वाल्मिकी कॉरपोरेशन में हुए घोटाले को मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगी।
‘टैक्स के पैसों का इस्तेमाल चुनाव के लिए हो रहा है’
कर्नाटक भाजपा के महासचिव पी राजीव ने कहा कि ‘कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से ही राज्य में भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियां बढ़ गई हैं। टैक्स के पैसों का इस्तेमाल चुनाव के लिए हो रहा है। पूरी कैबिनेट ही भ्रष्टाचार की गतिविधियों में लिप्त है। इस स्थिति में हम पदयात्रा शुरू कर रहे हैं और इस पदयात्रा को ‘मैसूर चलो’ नाम दिया गया है।’ मैसूर चलो पदयात्रा की शुरुआत से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने परिवार के साथ मैसूर के प्रसिद्ध श्री चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन किया।
‘यह सिद्धारमैया के अंत की शुरुआत’
भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा कहते हैं, ‘कर्नाटक के इतिहास में सबसे बेशर्म और भ्रष्ट सरकार शायद सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मौजूदा कांग्रेस सरकार है। MUDA घोटाले में, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का परिवार प्रत्यक्ष लाभार्थी है और वह खुद को जांच में शामिल करने की भी जहमत नहीं उठाते, इसलिए भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। यह सिद्धारमैया के अंत की शुरुआत है। हमारी पदयात्रा आज से शुरू हो रही है और हमें पूरा विश्वास है कि जब पदयात्रा मैसूर पहुंचेगी, तो कांग्रेस सरकार को कर्नाटक से बाहर कर दिया जाएगा। कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कई इच्छुक हैं और वे सभी जानते हैं कि सिद्धारमैया कुछ ही दिनों में इस्तीफा देने वाले हैं या उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाएगा। डीके शिवकुमार शायद यह स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए सबसे आगे हैं।’
तेजस्वी सूर्या बोले- सिद्धारमैया के इस्तीफे का समय आ गया है
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘इस MUDA घोटाले में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ जिस तरह के आरोप सामने आए हैं, वे बहुत गंभीर हैं। आज तक सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया है। यह साफ है कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार कार्यकारी निर्णयों के प्रत्यक्ष लाभार्थी हैं, जिससे उन्हें अवैध, अनैतिक रूप से करोड़ों रुपये का लाभ हुआ है। जिस तरह से अधिग्रहण किया गया, जिस तरह से मुआवज़ा वितरित किया गया और जिस तरह से 14-15 साइटें मुख्यमंत्री की पत्नी को वितरित की गईं, वे सभी बड़े घोटाले की ओर इशारा करते हैं। मुख्यमंत्री और उनके परिवार के पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है, आरोप गंभीर हैं और अब उनके इस्तीफे का समय आ गया है।’

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading