भारत ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यात्रा परामर्श जारी किया है. मंत्रालय ने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा से बचने की सख्त हिदायत दी है.
बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. देश में बड़े पैमाने पर आंदोलन तेज हो गया. रविवार को पुलिस और आंदोलनकारी छात्रों के बीच झड़पों में 91 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. अब आंदोलन का एजेंडा भी बदल गया है. पहले आरक्षण के विरोध में छात्रों ने आंदोलन चलाया था लेकिन अब इनकी मांग बदल गई है. आंदोलनकारी मौजूदा सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं.
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में रविवार को हुई हिंसा के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. भारत ने रविवार रात बांग्लादेश में रह रहे अपने सभी नागरिकों को पड़ोसी देश में हिंसा की ताजा लहरों के मद्देनजर ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने और अपनी आवाजाही को सीमित रखने की सख्त सलाह दी. अपने ताजा परामर्श में भारत ने अपने नागरिकों से अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने को भी कहा है. ढाका से मिली खबरों के अनुसार रविवार को बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 91 लोग मारे गए.
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने परामर्श में कहा, ‘वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है.’ इसमें कहा गया है, ‘बांग्लादेश में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने तथा ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.’
बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने विवादास्पद नौकरी कोटा योजना के खिलाफ शुरू हुआ था. अब यह विरोध प्रदर्शन सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया है. 25 जुलाई को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए लगभग 6,700 भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस लौट आये हैं.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading