हिंडनबर्ग रिपोर्ट: घोटाले की जांच जेपीसी से कराई जाए-संजय सिंह

हाल ही में जारी की गई हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और पीएम मोदी पर आरोप लगाए हैं.
हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच पर आरोप लगाए जाने के बाद मामले पर राजनीति तेज हो गई. इसी क्रम में आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि हवाले के जरिए विदेशी फर्जी कंपनियों को पैसा देकर भारत की डूबती हुई कंपनियों का शेयर खरीदा गया. इससे देश के लोगों ने भी उन कंपनियों का शेयर खरीदा, जिससे देश के लोगों के 8.50 लाख करोड़ रुपये डूब गए. सेबी इसकी जांच कर रही है.
उन्होंने कहा कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में आया है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति ने इन फर्जी कंपनियों में करोड़ों रुपये निवेश किए हैं. सुप्रीम कोर्ट को इसपर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि सच्चाई और तथ्य छुपाए गए. वहीं लोगों के जो 8.50 लाख करोड़ रुपए डूबे हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं. जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे तब तक अडानी के मामलों की जांच नहीं हो सकती. नरेंद्र मोदी में जरा सी भी नैतिकता है, तो उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए. पीएम मोदी इस्तीफा दें और पार्लियामेंट्री जॉइंट कमिटी बनाई जाए जो इसकी जांच करें. तभी मामले की जांच हो सकती है.
संजय सिंह ने आगे कहा, 18 माह पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सामने आया था कि दुनिया के तमाम घोटालेबाजों को इकट्ठा करके विदेश में फर्जी कंपनियां बनाकर उसमें हवाला कि जरिए पैसा भेजा गया. इसके बाद उन्हीं कंपनियों के जरिए भारत की उन डूबती हुई कंपनियों के शेयर खरीदे गए. अचानक शेयर बढ़ने से देश के लोगों ने भी इन कंपनियों का शेयर खरीदें. इस तरीके से देश की जनता के साथ घोटाला किया गया है. सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि हम मामलों की जांच कर रहे हैं हम यह कह नहीं सकते हैं कि जांच कहां तक जाएगी. कुछ गड़बड़ी तो हुई है. किसने की है यह बता नहीं सकते हैं. सेबी की जांच का कोई मतलब नहीं है. उस रिपोर्ट का भी कोई मतलब नहीं है, जिसे सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में दिया है.
उन्होंने यह भी कहा, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि माधवी बुच उनके पति धवल ने करीब 10 मिलियन डॉलर उन्हीं फर्जी कंपनियों में लगाया है, जिसकी उन्हें जांच करनी थी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं बताया कि वह इस मामले की जांच नहीं कर सकती, क्योंकि उन्होंने खुद इसमें पैसा लगाया हुआ है, जिनको खुद विनोद अडानी हैंडल करता है. विनोद अडानी के जरिए भारत के लाखों-करोड़ों लोगों को चूना लगाया.
आप सांसद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को खत्म करने और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की बात करते हैं. अब क्या कर रहे हैं. अडानी का घोटाला भाजपा और प्रधानमंत्री का घोटाला है. हिंदुस्तान के लगभग सारे एयरपोर्ट, सेल, रेल, कोयला खदान, सी-पोर्ट आदि अडानी को दे दिया जा रहा है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading