दिल्ली में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के आसार, चुनाव आयोग ने एमसीडी को तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव कराने में एमसीडी की हर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस कारण मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।
राजधानी में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव के लिए एमसीडी को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एमसीडी को अपने कर्मचारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग देने का भी निर्देश दिया है। उधर, एमसीडी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आदेश के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कवायद के पीछे माना जा रहा है कि दिल्ली में भी इस वर्ष के अंत में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले की शुरूआत में खत्म होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव कराने में एमसीडी की हर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस कारण मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। एमसीडी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने उसको चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कर्मचारियों को चुनाव कार्य के संबंध ट्रेनिंग देने का भी फरमान दिया है। इस कड़ी में उसने कार्य करना शुरू कर दिया है। उसने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ-साथ कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। उधर, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आदेश को लेकर एमसीडी में विधानसभा चुनाव के समय को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष फरवरी में खत्म होगा। इस कारण चुनाव होने में अभी छह माह बचे हैं। अभी तक किसी भी चुनाव की तैयारी छह-सात माह पहले नहीं हुई है। इस तरह माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव पहले हो सकते हैं। इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने हैं। लिहाजा दिल्ली में भी विधानसभा के चुनाव इन राज्यों के साथ हो सकते हैं। अगले वर्ष फरवरी माह में दिल्ली विधानसभा के अलावा अन्य किसी राज्य के विधानसभा चुनाव होने तय नहीं है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading