अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप से लगातार आगे बढ़ रही हैं कमला हैरिस

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को 49 फीसदी वोट मिले, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 45 फीसदी वोट मिले। अगर अलग-अलग उम्मीदवारों की बात करें तो हैरिस को 47 फीसदी, डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी और रॉबर्ट एफ कैनेडी को पांच फीसदी वोट मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लगातार आगे बढ़ रही हैं। वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार चुनौती दे रही हैं। एक ताजा सर्वेक्षण में उनको ट्रंप से चार फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले मिली यह मामूली बढ़त हैरिस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को 49 फीसदी वोट मिले, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 45 फीसदी वोट मिले। अगर अलग-अलग उम्मीदवारों की बात करें तो हैरिस को 47 फीसदी, डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी और रॉबर्ट एफ कैनेडी को पांच फीसदी वोट मिले। जबकि जुलाई में हुए सर्वेक्षण में ट्रंप 43 फीसदी वोटों के साथ आगे थे। बिडेन को 42 फीसदी और कैनेडी को नौ फीसदी वोट मिले थे। पोल में हैरिस को मिलती बढ़त ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। जबकि पोल से संकेत मिलता है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में दोनों उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर होगी। बताया जाता है कि मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, एरिजोना और नेवादा दोनों ऐसे राज्य हैं जो दोनों उम्मीदवारों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ रही चिंता
कमला हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से कहीं न कहीं डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम भी चिंतित है। यही वजह है कि ट्रंप लगातार कमला हैरिस और उनकी योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों ट्रंप ने कमला हैरिस पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी और उनके अश्वेत मूल का होने पर सवाल उठाए थे। पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी (बाइडन) तुलना में उन्हें (हैरिस) हराना ज्यादा आसान है।” इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading