अमेरिका: ट्रंप की नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के विरुद्ध सड़कों पर उतरे लाखों लोग

ईरान युद्ध के खिलाफ भी किया ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

अमेरिका में शनिवार को ‘नो किंग्स’ नाम से व्यापक प्रदर्शन हुए, जिनमें लाखों लोगों ने भागीदारी कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर नाराजगी जताई। न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को समेत कई शहरों में लोगों ने मार्च निकालकर नारेबाजी, तख्तियां, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी बात रखी।

पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से जारी संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह टकराव लगातार तीव्र होता जा रहा है। अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच यह संघर्ष अब 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में तनाव चरम पर बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन आयोजित किए गए। इन प्रदर्शनों में बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट—दोनों विचारधाराओं के लोग शामिल हुए। न्यूयॉर्क सिटी में प्रदर्शनकारी मिडटाउन मैनहटन से मार्च करते हुए आप्रवासन नीतियों, ट्रंप प्रशासन और ईरान संघर्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर आगे बढ़े। वहीं सैन फ्रांसिस्को में एम्बारकाडेरो प्लाजा से सिविक सेंटर तक मार्च निकाला गया, जहां अमेरिकी झंडों के साथ यूक्रेन और ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थन में भी बैनर दिखाई दिए।

मिनेसोटा के सेंट पॉल में भी एक बड़ी रैली आयोजित हुई, जिसमें प्रसिद्ध रॉक कलाकार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने प्रस्तुति दी। उन्होंने मिनेसोटा को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया और फेडरल इमिग्रेशन कार्रवाई में मारे गए एलेक्स प्रेट्टी और रिनी गुड को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, राज्य के गवर्नर टिम वाल्ज ने संघीय इमिग्रेशन नीतियों की आलोचना करते हुए स्थानीय समुदाय के साहस और एकजुटता की सराहना की। गौरतलब है कि ‘नो किंग्स’ प्रदर्शनों की यह तीसरी लहर है। इससे पहले भी पिछले वर्ष ऐसे दो बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतें और आर्थिक सुस्ती जैसे मुद्दे इन प्रदर्शनों के प्रमुख कारण हैं। हालांकि फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और ट्रंप समर्थकों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, लेकिन कुल मिलाकर ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी असहमति जाहिर की।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading