मुरादाबाद में डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार सुबह घर पहुंची नर्स ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। नर्स के पिता की तहरीर पर डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने डॉक्टर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की गई है। डिलारी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एक अस्पताल में 10 माह से नर्स का काम कर रही है। शनिवार शाम करीब सात बजे उसकी बेटी ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी। आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात नर्स मेहनाज ने साजिश के तहत बेटी से कहा कि उसे डॉ. शाहनवाज ने अपने कमरे में बुलाया है। बेटी ने डॉक्टर के पास जाने से मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉ. शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए और कमरा बाहर से बंद कर दिया। रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। साथ ही डॉक्टर ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने नर्स का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह अस्पताल की मुख्य नर्स आई तो पीड़िता ने उससे शिकायत की तो उसे घर भेज दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने डॉ. शाहनवाज निवासी राजपुर केसरिया, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी डॉक्टर समेत नर्स व वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
सीएमओ के निर्देश पर रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएचसी के अधीक्षक ने डॉक्टर इंतखाब आलम, फार्मासिस्ट कमल सिंह रावत और आशु गुप्ता की टीम को अस्पताल में भेजकर वहां भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिससे अस्पताल सीज होने पर मरीजों को शिफ्ट किया जा सके। अस्पताल में करीब नौ मरीज भर्ती मिले। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टर शाहनवाज के पास बीयूएमएस की डिग्री बताई जा रही है।
ठाकुरद्वारा की घटना संवेदनशील है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading