उपेंद्र कुशवाहा जायेंगे राज्यसभा, 21 अगस्त को दाखिल करेंगे नामांकन

एनडीए घटक के सहयोगी दल और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के मुताबिक़ एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे क्यों कि नामांकन दाखिल करने का यह आखिरी दिन है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कुछ दिन पहले ही एनडीए की तरफ से आधिकारिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का एलान किया गया था। एक सीट के लिए उपेन्द्र कुशवाहा, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिंह की संभावना बताई जा रही है। हालांकि बिहार भाजपा की प्रदेश इकाई ने दावेदारों के नाम को शार्टलिस्ट कर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है। ऐसी संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज कर सकती है।
उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एनडीए के प्रत्याशी थे, जहां से उनके विरुद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह और वाम दल के राजाराम सिंह चुनाव लड़े थे। हालांकि उस सीट पर भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह हार गये लेकिन साथ ही साथ उपेन्द्र कुशवाहा को भी जीतने नहीं दिया था। वि[पक्ष का आरोप था कि यह सब खेल खुद भाजपा ने करवाया है। अब यह कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब यह है कि उन्हें बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है। लोक सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और भारतीय जनता पार्टी के विवेक ठाकुर के जीतने के बाद यानि लोकसभा सदस्य बनने के बाद राज्यसभा की दो सीट खाली हो गई थी। अब उन्हीं दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विवेक ठाकुर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे जिनका कार्यकाल 2026 तक था, जबकि मीसा भारती जून 2022 को राज्यसभा सदस्य बनी थी। उनका कार्यकाल 2028 में समाप्त होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading