ब्लड प्रेशर हाई होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण

एक सर्वे के मुताबिक भारत के 64% लोग किसी तरह की एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं यानि देश की दो तिहाई जनसंख्या के पास अपनी सेहत के लिए फुर्सत ही नहीं है। यहीं कारण है कि ज्यादा उम्र से लेकर युवा लोग भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर बीमारी है। कई लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ये शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान जेनेटिक कारण, अधिक नमक सेवन, कम पानी पीना, कोलेस्ट्राल, स्ट्रेस , किडनी और लिवर का फंक्शन नॉर्मल तरीके से ना होना, कम सोने के कारण, गुस्सा ज्यादा आने के कारण हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाते हैं। जब शरीर में खून का प्रवाह तेज हो जाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। जिसका अगर समय रहते इलाज नहीं किया तो हार्ट अटैक तक आ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के संकेत काफी पहले से नजर आने लगते हैं। जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया गया तो आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो सुबह उठते ही नजर आने लगते हैं।
सुबह उठने पर दिखने ये संकेत तो हो जाएं सावधान:
• चक्कर आना: अगर आपको सुबह उठते ही तेजी से चक्कर आते हैं तो समझ लें कि आपका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करे।
• अधिक प्यास लगना: सुबह उठकर कई लोगों को प्यास लगती हैं, लेकिन आपका मुंह अधिक सुख रहा है तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपके साथ रोजाना सुबह उठते ही ऐसा हो तो एक बार जरूर ध्यान दें।
• उल्टी सी महसूस होना: आमतौर पर अधिक एसिडिटी की समस्या हो जाने के कारण भी ऐसा होता है, लेकिन अगर आपको सुबह उठते ही मितली जैसा महससू हो तो थोड़ा सतर्क हो जाए।
• धुंधला सा दिखाई देना: अगर आपको सुबह उठते ही सब कुछ धुंधला सा दिखाई देता हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का एक कारण हो सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading