प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र और राजस्थान के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा करेंगे। सुबह 11:15 बजे वे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे की जानकारी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। PIB के अनुसार, प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान 11 लाख नई लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा। वे 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिसका लाभ 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को मिलेगा। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है, और सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य महाराष्ट्र और राजस्थान में विभिन्न सामाजिक और न्यायिक पहलों को बढ़ावा देना है। राजस्थान में पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रविवार को जोधपुर में उपस्थित रहेंगे, जिसको देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ने जोधपुर में ड्रोन और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा, और आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना की प्लेटिनम जुबली के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश पंकज मिथल, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश संदीप मेहता, और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading