देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

देश में इस समय 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 280 से ज्यादा जिलों को आपस में जोड़ती हैं। मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में वृद्धि कर रही है। आज यानी शनिवार, 31 अगस्त को देश को 3 नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेनें मेरठ से लखनऊ, चेन्नई से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। वंदे भारत की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, 2019 को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत की गई थी।
लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी, और इस ट्रेन में चेयरकार का किराया लगभग 1500 रुपये रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस ट्रेन का टाइमटेबल और शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के लिए दक्षिणी रेलवे डिवीजन में डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मदुरै जंक्शन पर औपचारिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन नई ट्रेनों की नियमित सेवाएं 2 सितंबर से शुरू होंगी। नागरकोइल की ट्रेन को उद्घाटन के दिन केवल डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी, जबकि इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर से होगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर ट्रेन (20627/20628) में 16 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटे की बचत करने में मदद करेगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनें क्रमशः 2 घंटे से अधिक और लगभग 1 घंटे 30 मिनट की बचत करेंगी। ये नई वंदे भारत ट्रेनें क्षेत्र के लोगों को तेजी और आराम के साथ यात्रा करने का एक विश्व स्तरीय साधन प्रदान करेंगी और तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगी। इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसाय और छात्र समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत करेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading