‘संचार साथी’ एप प्री-इंस्टॉल करने से एप्पल का इनकार, सरकार को भेजेगी जवाब

भारत सरकार द्वारा नए स्मार्टफोनों में ‘संचार साथी’ ऐप को प्री-इंस्टॉल करने के निर्देश दिए जाने के बाद एप्पल ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया है। कंपनी का कहना है कि आईफ़ोन में किसी बाहरी ऐप को ज़बरदस्ती जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाती, इसलिए यह निर्देश उसके सिस्टम के अनुरूप नहीं है। इसके विपरीत एंड्रॉयड एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जहाँ सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियाँ सिस्टम लेवल पर ऐसे ऐप शामिल कर सकती हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एपल, सैमसंग और शाओमी सहित अन्य कंपनियों को 90 दिनों के भीतर अपने सभी नए फोन में ‘संचार साथी’ ऐप प्रीलोड करने और उसके फीचर्स को डिसेबल न होने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। एपल ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह दुनिया में कहीं भी अनिवार्य प्रीलोडेड ऐप नहीं रखती। कंपनी के अनुसार, इस तरह की बाध्यता आईफ़ोन की सुरक्षा और प्राइवेसी संरचना को प्रभावित कर सकती है। इसी कारण एपल अपनी चिंताओं को औपचारिक रूप से सरकार के सामने रखेगी। सूत्रों का कहना है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियाँ फिलहाल इस सरकारी आदेश की समीक्षा कर रही हैं और आगे की रणनीति तय कर रही हैं। वहीं, सरकार का तर्क है कि संचार साथी ऐप साइबर फ्रॉड, फोन चोरी और IMEI स्पूफिंग जैसी समस्याओं को रोकने के लिए आवश्यक है।

क्या है ‘संचार साथी’ ऐप?
‘संचार साथी’ दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित एक साइबर सुरक्षा और मोबाइल ट्रैकिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को डिजिटल धोखाधड़ी, चोरी हुए फोन और फर्जी सिम कार्ड जैसी समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करता है। यह सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) से जुड़ा हुआ है।

ऐप होगा पूरी तरह वैकल्पिक
विपक्ष द्वारा इसे ‘निगरानी ऐप’ बताकर विरोध किए जाने के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह ऐप पूरी तरह वैकल्पिक है। उन्होंने कहा कि संचार साथी ऐप को किसी अन्य ऐप की तरह डिलीट किया जा सकता है और इसमें रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य नहीं है। सिंधिया के अनुसार, विपक्ष बिना कारण मुद्दा बना रहा है जबकि सरकार का उद्देश्य सिर्फ उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि अब तक 20 करोड़ से अधिक लोग संचार साथी पोर्टल का इस्तेमाल कर चुके हैं और 1.5 करोड़ से अधिक ऐप डाउनलोड हो चुके हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से 1.75 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए, 20 लाख चोरी हुए फोन ट्रैक किए गए और 7.5 लाख से अधिक मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। संचार मंत्री ने दोहराया कि ऐप किसी भी प्रकार की जासूसी नहीं करता और न ही कॉल या डेटा की निगरानी करता है। उनका कहना है कि सरकार केवल यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यह सुविधा देश के हर उपभोक्ता तक पहुँचे। फोन में ऐप रखना या न रखना पूरी तरह उपयोगकर्ता की पसंद पर निर्भर करेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading