जर्मनी में आतंकवादी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादी धीरे-धीरे जर्मनी में अपनी पैठ बना चुके हैं। अब आईएसआईएस की एक महिला आतंकवादी ने चलती बस में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। यह घटना शुक्रवार की रात हुई थी। यह हमला जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के सीजेन शहर में हुआ, जहां महिला आतंकवादी ने एक बस में चाकू से हमला कर दिया। उस बस में करीब 40 यात्री थे। जर्मन अखबार ‘बिल्ड’ के अनुसार, हमलावर महिला जर्मन नागरिक बताई जा रही है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 67 और 56 वर्ष के दो पुरुष और 56 वर्ष की एक महिला शामिल हैं। इस हमले ने जर्मनी में विपक्षी दलों को माइग्रेशन कानूनों को सख्त करने की मांग उठाने का अवसर दे दिया है। विपक्ष ने दावा किया है कि इस महिला के आईएसआईएस आतंकवादी होने के ठोस सबूत हैं। आईएसआईएस संगठन ने अपनी अवाक समाचार एजेंसी के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक बयान में आरोपी महिला ने कहा कि उसने इस्लामिक विचारधारा से प्रेरित होकर सोलिंगन शहर के एक उत्सव में अधिक से अधिक लोगों को मारने का फैसला किया था।
आईएसआईएस का जर्मनी में आतंकी हमला, 3 की मौत





