एलन मस्क के X प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) को ब्राजील में बैन कर दिया गया है। अब ब्राजील के लोग X प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर सकते, और यदि वे VPN आदि का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद से ब्राजील में X की सेवाएं बंद हो गई हैं और अब वहां मोबाइल या वेब वर्जन का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एलेक्जेंडर डि मोरियस के साथ एलन मस्क का लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बैन के बाद एलन मस्क ने कई पोस्ट किए और ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज पर भी निशाना साधा। एक पोस्ट में उन्होंने “सॉरी” कहा और आरोप लगाया कि कई पूर्व ट्विटर कर्मचारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में उनकी मदद की।
एलन मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके जज पर गंभीर आरोप लगाए और बीते राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास ऐसे सबूत हैं, जो यह साबित करते हैं कि पूर्व ट्विटर कर्मचारियों ने उनकी मदद की, तो कृपया इस पोस्ट पर जवाब दें। उन्होंने लिखा, “फेक जज @Alexandre ने ब्राजील के पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जानबूझकर दखल दिया है। ब्राजील कानून के तहत 20 साल तक की सजा हो सकती है। मैं माफी मांगता हूँ क्योंकि कई जगह पता चला है कि पूर्व ट्विटर कर्मचारियों ने उनकी मदद की। अगर किसी के पास इसके सबूत हैं, तो कृपया पोस्ट पर रिप्लाई करें।”
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एलेक्जेंडर डि मोरियस ने पिछले बुधवार को एलन मस्क की X कंपनी को 24 घंटे के भीतर एक कानूनी अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट (STF) ने पूरे देश में X पर बैन लगाने और 18 मिलियन रियाल (लगभग 40 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। X पर आरोप है कि यह ब्राजील में तख्तापलट की खबरें और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कंटेंट को बढ़ावा दे रहा है। कोर्ट ने X को कानूनी अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था, जबकि X ने कहा कि कंपनी के पुराने कानूनी अधिकारी को जेल में डालने की धमकियां मिल रही थीं।
X प्लेटफॉर्म ब्राजील में बैन, एलन मस्क ने कहा “आई एम सॉरी”






