विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वयस्कों के लिए एमपॉक्स की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को बताया कि यह अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों में इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध होगी, और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टीका सुरक्षित और प्रभावी हो। बवेरियन नार्डिक कंपनी द्वारा विकसित इस वैक्सीन को यूनिसेफ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा खरीदा जा सकेगा, हालांकि इसकी आपूर्ति सीमित होगी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अघानम घेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स रोधी वैक्सीन की पहली प्रीक्वालिफिकेशन इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स की वैक्सीन को दी मंजूरी, सबसे पहले अफ्रीका में शुरू होगा वैक्सीनेशन






