कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा में कमी करेगा, ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अप्रवासन फायदेमंद है, लेकिन जब कुछ लोग इस व्यवस्था का गलत लाभ उठाते हैं और छात्रों को दिए गए लाभों का दुरुपयोग करते हैं, तो हम उन पर कड़ी कार्रवाई करते हैं।’
कनाडा ने अप्रवासन नियमों को सख्त करते हुए अप्रवासी कामगारों की संख्या पर नियंत्रण लगाया है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जारी किए जाने वाले वीज़ा की संख्या भी कम की है। यह उल्लेखनीय है कि 2024 में कनाडा ने 35% कम यानी 4,85,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीज़ा जारी किए हैं। अगले साल, सरकार ने इसमें और 10% की कटौती कर इसे 4,37,000 करने की घोषणा की है। ट्रूडो ने अप्रवासन में और कटौती की घोषणा करते हुए लिखा कि ‘इस साल हम 35% कम अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडा आने की अनुमति दे रहे हैं और अगले साल भी इन संख्याओं में 10% की कमी की जाएगी। हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अप्रवासन फायदेमंद है, लेकिन जब कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं तो हमें सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।’ कनाडा के अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने भी अप्रवासियों की संख्या पर नियंत्रण के लिए कई और कदम उठाने की बात कही है।
कनाडा में अप्रवासियों का विरोध बढ़ रहा है, क्योंकि स्थानीय लोग घरों की बढ़ती कीमतों, महंगी स्वास्थ्य सेवाओं और कम होते रोजगार के अवसरों के लिए अप्रवासियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इन सब कारणों से कनाडा की सरकार ने अप्रवासन पर रोक लगाने के उपाय किए हैं, और सत्ताधारी लिबरल सरकार की आलोचना भी बढ़ रही है। यही कारण है कि ट्रूडो सरकार अप्रवासन पर सख्ती करके स्थानीय मतदाताओं की नाराजगी कम करने का प्रयास कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading