आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर कार्रवाई करते हुए बंगाल मेडिकल काउंसिल ने उनका पंजीकरण रद्द कर दिया है। बता दें कि संदीप घोष महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं।
पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने आर.जी. कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द कर दिया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि संदीप घोष पर गंभीर आरोप लगे हैं और वह सीबीआई की हिरासत में हैं। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) ने गुरुवार को संदीप घोष के पंजीकरण को 19 सितंबर को डब्ल्यूबीएमसी द्वारा बनाए गए पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की सूची से हटा दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल मेडिकल एक्ट, 1914 के कई प्रावधानों के तहत उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। संदीप घोष पर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या के अलावा अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप है।
आर.जी. कर केस को लेकर डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्य आरोपी संजय रॉय के साथ-साथ संदीप घोष और ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 8-9 अगस्त से ही विवादों में घिरा हुआ है, जब अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद राज्य के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कल मुख्य सचिव के साथ डॉक्टरों की बैठक भी बेनतीजा रही। एक दिन पहले जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत से मुलाकात की, लेकिन बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला। डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल खत्म करना चाहते हैं, लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के कारण उन्होंने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading