प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका यात्रा के लिए रवाना, जानिये क्या है उनका एजेंडा

क्वाड बैठक के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के रूस और यूक्रेन दौरे और इन दोनों देशों के बीच शांति समझौते के प्रयासों पर चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी अमेरिका के डेलावेयर में होने वाली क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा उस समय हो रहा है जब इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ रहा है, और रूस तथा यूक्रेन के बीच भी हमले जारी हैं। आइए जानते हैं इस दौरे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
• पीएम मोदी स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे फिलाडेल्फिया, अमेरिका पहुंचेंगे, और वहां से डेलावेयर जाएंगे, जहां क्वाड की बैठक होनी है। इसके अलावा, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इस बैठक में रूस और यूक्रेन के बीच शांति प्रयासों पर भी चर्चा हो सकती है।
• पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका के अंतरिक्ष सहयोग को लेकर समझौता हो सकता है। भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सियॉम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जा सकते हैं। इसके अलावा, प्रीडेटर ड्रोन के अरबों डॉलर के सौदे पर भी बातचीत हो सकती है।
• क्वाड बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल होंगे। इस बैठक में चीन की आक्रामक नीतियों पर भी चर्चा की जा सकती है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी के अनुसार, चीन के मुद्दे पर बात होगी।
• दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख कंपनियों के सीईओ से भी मिलेंगे।
• दौरे के तीसरे दिन पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे और वहां संबोधन भी देंगे। इस बैठक को ‘समिट ऑफ फ्यूचर’ नाम दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे एक ऐतिहासिक सम्मेलन बताया है।
• पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर भी अन्य वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।
• हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे पीएम मोदी से अमेरिका दौरे के दौरान मुलाकात करेंगे, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
• इस साल का क्वाड शिखर सम्मेलन (जिसमें अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं) भारत में होना था, लेकिन अमेरिका के अनुरोध पर इसे 2024 में डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित किया जा रहा है, जो राष्ट्रपति जो बाइडन का गृह नगर है। अब भारत में यह शिखर सम्मेलन 2025 में होगा।
• अमेरिका के विदेश विभाग की अधिकारी मार्गरेट मैक्लियोड का कहना है कि क्वाड अपने गठन के बाद से ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
• एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्वाड के साझा बयान में सदस्य देशों के बीच साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर बात की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading