मध्य प्रदेश में आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। यहां सेना की विशेष ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। 18 सितंबर को सेना की विशेष ट्रेन के आगे 10 डेटोनेटर रखे गए थे। नेपानगर विधानसभा के सागफाटा इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रेन के सामने डेटोनेटर रखे जाने का मामला सामने आया है। ट्रेन के गुजरने के दौरान डेटोनेटर से हुई आवाज से ड्राइवर सतर्क हो गया और उसने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। जैसे ही इस घटना की खबर मिली, एटीएस, एनआईए समेत रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सेना से जुड़े मामले के चलते अधिकारी इस मामले में गोपनीयता बनाए हुए हैं।
18 सितंबर को दोपहर 1:48 बजे जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही सेना की विशेष ट्रेन के ट्रैक पर सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास 10 डेटोनेटर लगाए गए थे। शनिवार को पुलिस की विशेष शाखा, डीएसपी, नेपानगर एसडीओपी, थाना प्रभारी और रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। शनिवार शाम को एनआईए, एटीएस और कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारी खंडवा पहुंचे और जांच का दायरा बढ़ाया गया।
रेलवे ट्रैक पर लगाए गए डेटोनेटर आरडीएक्स वाले नहीं थे, बल्कि यह फॉग डेटोनेटर थे, जिन्हें फॉग के दिनों में ट्रेन के लोको पायलट को सतर्क करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर पटरी के पास आवाज पैदा करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर एक जगह पर एक ही डेटोनेटर रखा जाता है, लेकिन इस घटना में अज्ञात बदमाशों ने रेलवे का एक्सपायर्ड डेटोनेटर एक साथ ट्रैक पर रख दिया था। फॉग डेटोनेटर बम की तरह विस्फोट नहीं करते, बल्कि केवल आवाज करते हैं, ताकि लोको पायलट को आगे किसी अवरोध की जानकारी मिल सके। मध्य प्रदेश में हुई इस घटना में इन्हीं डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन ये रेलवे के किसी कर्मचारी द्वारा नहीं रखे गए थे, बल्कि किसी शरारती तत्व ने एक्सपायर्ड डेटोनेटर पटरी पर रख दिए थे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading