हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया – इजरायल

इज़राइल ने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मारने का दावा किया है। इज़राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, “अब हसन नसरल्लाह दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।” आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बयान में कहा कि “हमने हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह, दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कराकी और अन्य कई कमांडरों को मार गिराया है।” माना जा रहा है कि दक्षिणी बेरूत में शुक्रवार को हुए इज़राइली हवाई हमले में नसरल्लाह और उसकी बेटी ज़ैनब की मौत हुई है।
इज़राइली सेना के प्रवक्ता हगारी ने बताया कि हिज़्बुल्लाह प्रमुख के रूप में नसरल्लाह के 32 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, वह कई इज़राइली नागरिकों और सैनिकों की हत्या और हजारों आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उनका क्रियान्वयन करने के लिए जिम्मेदार था। उन्होंने कहा, “इज़राइली इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर हमारी वायुसेना ने हिज़्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर पर टारगेटेड हमला किया, जो बेरूत के दाहियेह इलाके की एक रिहायशी इमारत के बेसमेंट में स्थित था। यह हमला तब किया गया जब हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ नेता इज़राइली नागरिकों पर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।”
आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि नसरल्लाह न केवल इज़राइल, बल्कि दुनिया भर में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिनमें निर्दोष नागरिक मारे गए। हिज़्बुल्लाह में नसरल्लाह ही मुख्य निर्णय लेने और रणनीति बनाने वाला व्यक्ति था।
डेनियल हगारी ने बताया कि हिज़्बुल्लाह ने 8 अक्टूबर 2023 को हमास के साथ मिलकर इज़राइल के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। हिज़्बुल्लाह ने तब से इज़राइल के नागरिकों पर लगातार हमले किए हैं, जिससे लेबनान और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “इज़राइली सेना हर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी, जो इज़राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देगा या उसमें शामिल होगा।”
आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने नसरल्लाह की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह कोई अंत नहीं है। संदेश स्पष्ट है – जो कोई भी इज़राइल के नागरिकों को डराने की कोशिश करेगा, हम जानते हैं कि उसे कैसे रोकना है।” उत्तरी इज़राइल में हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमलों के जवाब में आईडीएफ ने पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया, और दक्षिणी बेरूत में भी हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर रात भर बमबारी की गई, जिसमें कई रिहायशी इमारतें नष्ट हो गईं। इज़राइल ने आरोप लगाया कि हिज़्बुल्लाह ने इन इमारतों में हथियार छिपा रखे थे।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के अस्पतालों को खाली करने का आदेश दिया है, ताकि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए जगह बनाई जा सके। हसन नसरल्लाह, खासतौर पर शिया समुदाय में, एक प्रमुख नेता माना जाता था, और उसे युद्ध या शांति का निर्णय लेने वाला एकमात्र व्यक्ति समझा जाता था। 2006 में भी इज़राइल ने नसरल्लाह के मारे जाने का दावा किया था, लेकिन वह कुछ दिनों बाद सही सलामत सामने आया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading