बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडालों को बनाया निशाना, हिंदुओं पर अत्याचार जारी

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि हिंदू समुदाय वहां शांति से दुर्गा पूजा उत्सव भी नहीं मना सका, और 35 बार कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडालों को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बीते एक महीने में देशभर में दुर्गा पूजा पंडालों में 35 अप्रिय घटनाएं हुई हैं।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी मंदिर में मां काली का मुकुट चोरी हुआ था। यह मुकुट प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 में बांग्लादेश दौरे के दौरान मां काली की प्रतिमा को भेंट किया था। ढाका के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने बताया कि “1 अक्तूबर के बाद से दुर्गा पूजा पंडालों में 35 अप्रिय घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 24 मामले जनरल डायरी में लिखे गए हैं। पुलिस ने इन घटनाओं में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।”
आईजीपी इस्लाम ने भरोसा दिलाया कि पुलिस के पास इन घटनाओं के जिम्मेदार लोगों की जानकारी है और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इससे पहले, गुरुवार को चटगांव के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर कुछ लोगों ने इस्लामी क्रांति की अपील करते हुए एक गीत गाया, जिससे व्यापक आक्रोश फैला। सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा हुई और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। आईजीपी ने इस मामले की जांच की बात कही।
इस बीच, सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संघ (बीएसएस) ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुखों – सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमा, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन, और वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हसन महमूद खान – ने शुक्रवार को ढाका के रमना काली मंदिर का दौरा किया। युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने शुक्रवार को खुलना के गल्लामारी हरिचंद टैगोर मंदिर और बागमारा गोविंदा मंदिर में दुर्गा पूजा मंडपों में हिंदू समुदाय के साथ शुभकामनाएं साझा कीं। रविवार को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा करेंगे, जो बांग्लादेश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।
पिछले महीने दुर्गा पूजा से पहले, इस्लामी समूहों की धमकियों के बाद अंतरिम सरकार के धार्मिक मामलों के सलाहकार एएफएम खालिद हुसैन ने चेतावनी दी थी कि त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश में काली मंदिर से मुकुट चोरी और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमलों के बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंदिरों और देवताओं के अपमान की घटनाएं निंदनीय हैं। बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading