भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैलने वाली एक बीमारी है, जिससे पीड़ित लोगों की संख्या भारत में भी तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी मुख्य रूप से हमारे खानपान और जीवनशैली से जुड़ी हुई है। एक बार अगर यह हो जाए, तो इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता। इसका फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसे सही डाइट और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए नियंत्रित रखा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज होने पर खानपान में की गई छोटी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। अगर डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों का समय रहते पता चल जाए, तो सही खानपान और सावधानियों के साथ इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। डायबिटीज में ऐसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो।
• डायबिटीज के मरीजों को रेड मीट से बचना चाहिए क्योंकि यह बहुत भारी होता है और पचने में अधिक समय लेता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और शुगर लेवल बढ़ सकता है।
• आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस बीमारी में अरबी, जिमीकंद, शकरकंद, आलू और कटहल जैसी सब्जियों का सेवन बहुत कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें प्राकृतिक शर्करा होती है।
• आम, केला, चेरी, अंगूर और अनानास जैसे फलों में भी काफी प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है। ये सभी फल हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हैं।
• डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में मैदा और उससे बनी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चावल, पास्ता, मैदा या सफेद ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थ हानिकारक होते हैं, क्योंकि ये सभी सफेद चीजें शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती हैं।
डायबिटीज में खाने को लेकर रहें सावधान, शुगर लेवल बढ़ा देगी ये गलतियां






