अमेरिका में भारतवंशियों ने रचा इतिहास, जानिये किसे कहां पर मिली जीत

भारतवंशी उम्मीदवार सुहास सुब्रमण्यम ने पहली बार अमेरिकी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, के चुनाव में भाग लेकर उसमें जीत हासिल की है। इसके साथ ही, वे वर्जिनिया और ईस्ट कोस्ट के किसी राज्य से चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ संसद की कई सीटों के लिए भी मतदान चल रहा है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला रोमांचक बना हुआ है, जबकि संसदीय चुनावों में भी दोनों पार्टियों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। इसी दौरान, भारतवंशी सुहास सुब्रमण्यम ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में जीत दर्ज की है, और वर्जिनिया व ईस्ट कोस्ट राज्य से ऐसा करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।
38 वर्षीय सुहास वर्जिनिया और ईस्ट कोस्ट के 10वें जिले से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे, और उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी से था। जीत के बाद सुहास ने वर्जिनिया के 10वें जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह गर्व का क्षण है। यह जिला मेरा घर है, मेरी शादी यहीं हुई, और मेरी पत्नी मिरांडा और मैं अपनी बेटियों को यहीं बड़ा कर रहे हैं। इस समुदाय की समस्याएं मेरे परिवार की समस्याएं हैं, और वॉशिंगटन में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होगी।”
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वर्जिनिया के 10वें संसदीय जिले से खड़े हुए सुहास मौजूदा समय में वर्जिनिया के सीनेटर हैं और भारतीय-अमेरिकी समुदाय में लोकप्रिय हैं। वे हिंदू धर्म को मानते हैं और पहले बराक ओबामा के प्रशासन में सलाहकार रह चुके हैं। अपनी इस जीत के साथ ही सुहास भारतीय-अमेरिकी ‘समोसा कॉकस’ में शामिल हो गए हैं, जिसमें अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार जैसे नेता पहले से शामिल हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading