उप्र: दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचने से नाराज लोगों ने अपने घरों के बाहर लगाए पलायन करने के पोस्टर

मुरादाबाद के कटघर इलाके में मकान बेचने को लेकर विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। खबर है कि एक व्यक्ति ने अपने मकान को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचने की इच्छा जताई है, जिससे मोहल्ले के लोग नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चिपका दिए, जिन पर लिखा है, “मैं अपने परिवार सहित पलायन कर रहा हूं।” पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में पहले से ही एक व्यक्ति का अन्य लोगों से विवाद चल रहा है, और मकान बिक्री का मुद्दा इस तनाव को और बढ़ा रहा है। मकान मालिक, जिसका दो मंजिला मकान शिशु मंदिर के पास स्थित है, पर आरोप है कि वह मकान हिंदू समुदाय के किसी व्यक्ति को बेचने के बजाय दूसरे समुदाय को बेचना चाहता है। मोहल्ले के लोगों ने पहले इस मामले को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कटघर और एसपी सिटी के सामने भी उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है, जब एक मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचा गया था, जिससे विवाद पैदा हुआ था। लोगों ने यह भी बताया कि शिशु मंदिर का रास्ता दूसरे समुदाय के इलाके से होकर गुजरता है, जहां छात्रों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शनिवार को, एसपी सिटी के निर्देश पर मोहल्ले के लोग कटघर थाने पहुंचे। वहां सीओ कटघर अश्वनी सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और शिशु मंदिर स्कूल के प्रबंधक सहित कई लोग भी वहां पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 24 नवंबर को उपचुनाव के बाद इस मामले का समाधान किया जाएगा।
इस विवाद के कारण मोहल्ले में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की बात कही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading