बरेली पुल हादसे में पांच अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

पांच अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश से जुड़ी फाइल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख अभियंता तक पहुंच चुकी है। चूंकि लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, इसलिए यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई शुरू होगी। यह मामला बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर बने अधूरे पुल से कार गिरने के कारण हुई तीन लोगों की मौत से जुड़ा है। इस घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी, और उसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ और अभिषेक कुमार, तथा अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करते हुए जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी है। अभियंताओं को यह जिम्मेदार ठहराया गया है कि एप्रोच रोड बह जाने के बाद भी यातायात रोकने के लिए प्रभावी अवरोधक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में शासन स्तर पर कार्रवाई होनी है।
हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद एफआईआर दर्ज होने से अभियंता सवाल उठा रहे हैं कि यह कार्रवाई क्यों की गई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य अभियंता से मिलकर इसे एकतरफा कार्रवाई बताया और अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पूछा कि कार्रवाई से पहले अभियंताओं का पक्ष क्यों नहीं सुना गया? मुख्य अभियंता अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सिफारिश की गई है, और विस्तृत जांच के दौरान अभियंताओं का पक्ष सुना जाएगा।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, उत्तर प्रदेश की बरेली और बदायूं इकाई के अभियंता भी इन चार अभियंताओं का समर्थन करने मुख्य अभियंता से मिले। उनका कहना था कि जिस काम की प्रगति चल रही है, उसके लिए जेई और एई को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करने से पहले स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए था। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी, संरक्षक एके शर्मा और दोषी ठहराए गए अभियंता भी शामिल रहे।
आपको बता दें कि दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास एक पुल बना हुआ है। सितंबर 2023 में आई बाढ़ के कारण इस पुल की फरीदपुर की ओर की एप्रोच रोड बह गई थी। तब से पुल पर आवागमन बंद था, लेकिन अधूरे पुल पर जाने से रोकने के लिए न तो कोई अवरोधक लगाए गए थे और न ही संकेतक। दूसरी ओर, गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। इसी वजह से रविवार तड़के कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। वे गूगल मैप पर निर्भर होकर पुल तक पहुंच गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फीट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading