राजस्थान: सरकार ने गहलोत सरकार की इंदिरा स्मार्ट फोन योजना बंद की, कई योजनाओं के नाम भी बदले

जयपुर। राजस्थान में जब भी सरकार बदलती हैं तो कई सरकारी योजनाओं के नाम भी बदल जाते हैं। जी हां, पूर्ववर्ती सरकार ने जिन योजनाओं का खूब प्रचार-प्रसार किया। भाजपा सरकार उन योजनाओं के नाम ही बदल दिए। खास बात ये है कि भजनलाल सरकार ने अब तक जिन योजनाओं के नाम बदले हैं। उनमें अधिकतर योजनाओं के नाम पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखे हुए थे। दरअसल, दिसंबर 2018 में जब अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। तब कांग्रेस सरकार ने वसुंधरा राज की कई योजनाओं के नाम बदल दिए थे। इसके बाद जैसे ही दिसंबर 2023 में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी तो गहलोत राज की कई योजनाओं पर कैंची चलाने के साथ ही कई योजनाओं के नाम पलट दिए। राजस्थान की भजनलाल सरकार का एक साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने जा रहे है। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं, गहलोत राज की उन योजनाओं के बारे में जिनको बीजेपी सरकार ने बंद किया और नाम बदले हैं।
राजस्थान में बीजेपी ने सत्ता में आते ही गहलोत राज की कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिनमें से सबसे अहम योजना थी इंदिरा स्मार्ट फोन योजना। 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन और तीन साल तक इंटरनेट डेटा फ्री देने के लिए गहलोत राज में ये योजना शुरू की गई थी। लेकिन, भजनलाल सरकार ने इसे महज चुनावी योजना बताते हुए बंद कर दिया। इसके बाद राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को भी बंद कर दिया गया था। गहलोत राज में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए यह योजना शुरू की गई और इसमें 5 हजार युवाओं नौकरी दी गई थी। लेकिन, इस योजना के बंद होते ही वे युवा बेरोजगार हो गए थे।
गहलोत राज में शुरू की गई अधिकतर योजनाओं के नाम गांधी परिवार से जुड़े हुए थे। ऐसे में सत्ता में आते ही भजनलाल सरकार ने ऐसी योजनाओं का नाम बदलना शुरू कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना और मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना का नाम भी बदल दिया। इसके अलावा तीन योजनाएं ऐसी थी, जिन्हें मर्ज किया गया और नाम भी बदला गया। सत्ता में आते ही भजनलाल सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया। इसके बाद इंदिरा रसोई योजना का नाम बदलकर अन्नपूर्णा रसोई, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का नाम बदलकर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना, राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, राजीव गांधी जल स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना और मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक योजना किया गया। इसके अलावा इंदिरा महिला शक्ति उड़ान, इंदिरा महिला शक्ति जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम और इंदिरा महिला एवं बाल विकास शोध संस्थान योजना को मर्ज करके कालीबाई भील संबल योजना नाम रखा गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading