राजस्थान: पर्यटन विभाग को जयपुर के आमेर और नाहरगढ़ के विकास के लिए केंद्र से मिली 145 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा भेजी गई लगभग 145 करोड़ रुपये की दो प्रमुख योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन योजनाओं से जयपुर के आमेर, नाहरगढ़ किले और जलमहल क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी। केंद्र सरकार ने विशेष योजना के तहत आमेर और नाहरगढ़ के विकास के लिए 49.31 करोड़ रुपये और जलमहल क्षेत्र के विकास के लिए 96.61 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। इसके परिणामस्वरूप, अब 145 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर का सौंदर्य निखरेगा।
रोप-वे के प्रस्ताव भी भेजे गए
दिया कुमारी ने बताया कि पर्यटन विभाग खाटू श्यामजी और पुष्कर कॉरिडोर के विकास के लिए भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र को भेजने की प्रक्रिया में है। नाहरगढ़ और आमेर के विकास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को रोप-वे योजनाओं के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading