अब आप घर बैठे कर सकते हैं QR कोड वाले नए पैन के लिए अप्‍लाई

केंद्र सरकार ने सभी लोगों तक PAN (स्थायी खाता संख्या) पहुंचाने और इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए पैन 2.0 प्रोजेक्ट पेश किया है। इस नए पैन कार्ड में QR कोड जोड़ा गया है, जिसे स्कैन करके संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। QR कोड वाला यह सिस्टम उपयोगकर्ताओं के लिए कई आवश्यक कार्यों को और भी आसान बनाएगा। पैन 2.0 प्रोजेक्ट के लिए सरकार का अनुमान है कि इसकी लागत लगभग 1435 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
नए पैन कार्ड की जरूरत क्यों पड़ी?
डिजिटल रूप से भारत को सशक्त बनाने और आयकर विभाग के कामकाज को अधिक सुगम और सुव्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पैन 2.0 पहल एक ई-गवर्नेंस परियोजना है, जिसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स की पंजीकृत सेवाओं को बेहतर बनाना है। साथ ही PAN और TAN (टैक्स कटौती और संग्रह खाता संख्या) प्रणालियों को एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म पर लाकर प्रक्रिया को सरल और डेटा को सुरक्षित बनाना है।
PAN 2.0 से जुड़े जरूरी सवाल और उनके जवाब
सवाल: क्या पुराना पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा?
जवाब: नहीं, पुराने पैन कार्ड पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, पुराने कार्डधारक चाहें तो इस नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है, और आवेदन के कुछ समय बाद यह आपके पंजीकृत ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
सवाल: नया पैन कार्ड कहां से मिलेगा?
जवाब: QR कोड वाला पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पैन कार्ड आपके ईमेल पर भेजा जाएगा या आप इसे NSDL की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सवाल: कितना शुल्क लगेगा?
जवाब: पैन जारी होने के 30 दिनों के भीतर तीन रिक्वेस्ट तक यह सेवा निशुल्क है। इसके बाद प्रत्येक अनुरोध पर GST समेत 8.26 रुपये का शुल्क लगेगा। यदि आप फिजिकल पैन कार्ड चाहते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
सवाल: आवेदन कैसे करें?
जवाब: PAN 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है।
• NSDL की वेबसाइट पर जाकर ई-पैन के लिए आवेदन करें।
• पैन, आधार कार्ड का विवरण (व्यक्तियों के लिए), और जन्म तिथि दर्ज करें।
• विवरण सत्यापित करें और OTP प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें।
• 10 मिनट के भीतर OTP दर्ज करें।
यदि पैन आपके ईमेल पर नहीं मिलता है, तो NSDL से संपर्क करें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading