दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली में कल से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हाल ही में हमने दो योजनाओं की घोषणा की थी। पहली है महिला सम्मान योजना, जिसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपये जमा किए जाएंगे। इसका पंजीकरण कल से शुरू हो रहा है। दूसरी योजना संजीवनी योजना है, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। कई परिवारों में रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों की देखभाल नहीं होती, लेकिन अब दिल्ली सरकार उनका इलाज कराएगी। इस योजना का पंजीकरण भी कल से शुरू होगा।” केजरीवाल ने कहा कि हमारी टीम घर-घर जाकर महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण करेगी। इसके लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। आप वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि आपका वोट रद्द हुआ है या नहीं, क्योंकि भाजपा बड़े पैमाने पर वोट रद्द कर रही है।
संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा और इसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। यह केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करेंगे। महिला सम्मान योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने 2,100 रुपये जमा करेगी। केजरीवाल ने पहले चुनाव के दौरान महिलाओं को 1,000 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब बढ़ाकर 2,100 रुपये करने की घोषणा की गई है। यह योजना 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के लिए है। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा, उनके खातों में हर महीने पैसे आना शुरू हो जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा, महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से





