प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर पूरा इलाहाबाद मेहमानों के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद के लोगों से अतिथियों का सत्कार करने की अपील की है। महाकुंभ 2025 को लेकर उपमुख्यमंत्री ने इलाहाबाद के निवासियों के साथ एक बैठक भी की है, जिसमें अतिथियों के स्वागत और आयोजन को सफल बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रयागराज इस समय महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है, और यहां के लोग भी इसकी मेजबानी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा, “प्रयागराज ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने प्रयागराज के सभी क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी यहां आ चुके हैं, जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैं सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि प्रयागराज के दिव्य, भव्य और हरित कुंभ का अनुभव करने के लिए जरूर आएं।”
आपको बता दें महाकुंभ की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं। देशभर से साधु-संत और अखाड़ों से जुड़े श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पंचायती निरंजनी अखाड़ा ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संगम की रेत पर अपना धर्म ध्वज लहराया है। अन्य अखाड़ों के लोग भी महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं।
महाकुंभ 2025: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद के लोगों से महाकुंभ में आने वालों लोगों के सत्कार के लिए अपील की





