राजस्थान: रीट परीक्षा में सरकारी विद्यालयों को ही बनाया जाएगा परीक्षा केन्द्र

रीट परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग को पांच जनवरी तक नोडल अधिकारियों एवं परीक्षा केन्द्र निश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीकानेर। रीट परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विभाग को 5 जनवरी तक नोडल अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बार रीट परीक्षा के लिए प्राथमिकता सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को दी जाएगी। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हो गई तो निजी स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यह परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा किया जाएगा।
परीक्षा में करीब 15 से 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। नकल आदि रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। हर केंद्र पर चार सुरक्षा कर्मी रहेंगे, जिनमें दो पुरुष और दो महिला कर्मी शामिल होंगे। प्रश्न पत्रों को जिला कोषागार में सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस बार ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर नहीं लगाई जाएगी, और ब्लैक लिस्टेड परीक्षा केंद्रों को भी परीक्षा प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading