जैसलमेर में गर्मी का 56 साल का रिकॉर्ड टूटा, प्रदेश में एक मई से बदलेगा मौसम

राज्य के पश्चिमी जिलों में लू (हीटवेव) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अचानक तापमान बढ़ने के कारण पिछले पांच दशकों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

जयपुर। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। अचानक गर्मी बढ़ने से पांच दशक पुराने तापमान रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। सोमवार को 11 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री रहा। वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, जैसलमेर में 56 वर्षों बाद अप्रैल महीने में तापमान 46.2 डिग्री तक पहुंचा है। इससे पहले 2018 में यहां 46.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। पूर्वी राजस्थान के जिलों में हालांकि लू का असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन गर्मी बनी रही। इन जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा।

एक मई से फिर आंधी की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने और लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से आंधी व बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 30 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हीटवेव के तेज प्रकोप की संभावना जताई गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading