वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन जैन के द्वारा चलाया जा रहा है यह अभियान, वॉलेंटियर्स की हौसलाअफजाई के लिए कार्यक्रम में खुद भी रहे मौजूद…
पिछले पांच वर्षों से बिना किसी कार्यालय, एवं आर्थिक सहायता के स्वयं के स्तर पर चलाया जा रहा है यह अभियान…
इस अभियान के द्वारा अब तक क़रीबन सत्रह लाख से अधिक बच्चों को किया जा चुका है जागरूक…
जयपुर: स्पर्श अभियान के 40 से अधिक वॉलेंटियर्स ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन जैन के साथ जयपुर में मानसरोवर स्थित रूफ टॉप रेस्टोरेंट सवेरा (ला-वेनेजिया) में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह मनाया। जयपुर के अलावा उदयपुर अजमेर सीकर टोंक आदि कई जगहों से आए लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जयपुर के डॉ. संकल्प कुलश्रेष्ठ एवं अजमेर से आये डॉ. रुचिर शर्मा ने अपने खूबसूरत अंदाज में गीत सुनकर शमा बांधा, तो दूसरी तरफ डॉ. सौरभ जैन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कुछ लाइने सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाया. कार्यक्रम में अन्य वॉलेंटियर्स ने भी काव्य पाठ कर उपस्थित लोगों की वाह-वाही लूटी.

कार्यक्रम के दौरान श्री जैन ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से बिना किसी कार्यालय, एवं आर्थिक सहायता के स्वयं के स्तर पर चलाया जा रहा यह अभियान अब तक क़रीबन सत्रह लाख बच्चों को जागरूक कर चुका है। सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान के द्वारा अबतक क़रीबन सत्रह लाख से अधिक बच्चों को जागरूक किया जा चुका है। छोटे बच्चों के साथ यौन दुराचार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होनें कहा कि यह अभियान ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मददगार साबित होगा।
आईएएस नवीन जैन ने आने वाले आगामी दिनों में इस अभियान के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की, तथा उपस्थित वॉलेंटियर्स के समक्ष इस अभियान की भावी रणनीति बनाते हुए कुछ नए विचार रखे, जिसमें सभी वॉलेंटियर्स ने अपनी सहमति जताई।
कार्यक्रम के अंत में श्री जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को एक नई ऊँचाईयों पर पंहुचाने के लिए शुभकामनायें दीं.






