गणतंत्र दिवस के दिन रविवार शाम राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार, शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने फोन कर पुलिस मुख्यालय में बम होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य टीमें मुख्यालय पहुंचीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। ज्योति नगर थाना पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम में फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। वह व्यक्ति मानसरोवर का निवासी है और शराब के नशे में उसने बम की झूठी सूचना दी थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
राजस्थान: पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मचा, आरोपी पुलिस हिरासत में






