सोमालिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी सेना की एयरस्ट्राइक

सोमालिया में आईएसआईएस के आतंकियों के ठिकानों पर हो रहे हवाई हमलों में कई आतंकी मारे गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेना को एयरस्ट्राइक के आदेश दिए, जिसके बाद आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह आईएसआईएस के आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मारेंगे।

आतंकियों को खोजकर करेंगे खत्म
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने आईएसआईएस के वरिष्ठ हमलावर और सोमालिया में भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सैन्य हमले का आदेश दिया था। ये आतंकी गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन अमेरिकी सेना ने उन पर सटीक हमला किया। ट्रंप ने कहा कि ये आतंकवादी अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा थे।
उन्होंने बताया कि इन हमलों के जरिए उन गुफाओं को नष्ट कर दिया गया जहां ये आतंकी छिपे हुए थे, और बिना किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाए कई आतंकियों को मार गिराया गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका की सेना सालों से इस आईएसआईएस हमले के मास्टरमाइंड को निशाना बना रही थी, लेकिन बाइडेन प्रशासन इसे अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम रहा। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने इस मिशन को पूरा कर दिखाया और आईएसआईएस तथा अमेरिका पर हमला करने वाले अन्य आतंकियों के लिए यह संदेश दिया कि – “हम तुम्हें खोज निकालेंगे और तुम्हें खत्म कर देंगे!”
गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट से लेकर सोमालिया तक आतंकवाद और राज्य समर्थित लड़ाकू गुटों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में, अमेरिका ने सीरिया से अपने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच, इज़राइल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा है कि उनकी सेना अनिश्चित काल तक सीरिया में बनी रहेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading