राजधानी दिल्ली में भाजपा का 26 साल का वनवास समाप्त हो गया है। जबरदस्त बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह चुका है। इस चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत थी। वहीं, भाजपा के विजयी उम्मीदवारों का राजनिवास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजेता प्रवेश वर्मा और बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजेता कैलाश गहलोत राजनिवास पहुंच चुके हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद उपराज्यपाल ने सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है और इस संबंध में एलजी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती ह
आतिशी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एलजी ने भंग की विधानसभा





