रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे उप मुख्यमंत्री

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में वापसी की है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगी। वहीं, नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीतने वाले प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर फोन कर बधाई दी। रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। छात्र राजनीति के दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं। रेखा गुप्ता ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं और ABVP से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं और वर्तमान में दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।

दिल्ली मेयर चुनाव में मिली थी हार
इससे पहले, फरवरी 2023 में हुए दिल्ली मेयर चुनाव में रेखा गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने उन्हें हराया था। रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदरगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया, और उनकी शिक्षा-दीक्षा यहीं हुई। उन्होंने एलएलबी और एमबीए की पढ़ाई की है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी उनका पुराना संबंध रहा है। उनके पति मनीष गुप्ता राजनीति से दूर हैं और एक व्यवसायी हैं।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से 29,595 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68,200 वोट मिले, जबकि आप प्रत्याशी को 38,605 वोट मिले। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बीजेपी विधायकों और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा। इस भव्य समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ रखा गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading