एमपी: अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में करेगा 2.10 लाख करोड़ का निवेश, 1.2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर 1.2 लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन गौतम अडानी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नया बहु-क्षेत्रीय निवेश करेगा। इसके साथ ही, उन्होंने 2030 तक 1.2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की भी घोषणा की। गौतम अडानी ने बताया कि ग्रुप प्रदेश सरकार के साथ ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एक एयरपोर्ट प्रोजेक्ट और कोयला-गैसीकरण परियोजना पर चर्चा कर रहा है, जिसमें अतिरिक्त 1,00,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस प्रकार, अडानी ग्रुप 2030 तक मध्य प्रदेश में कुल 2.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
गौतम अडानी ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं पंप्ड स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में 1,10,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश की घोषणा कर रहा हूं। यह बहु-क्षेत्रीय निवेश 2030 तक मध्य प्रदेश में 1,20,000 से अधिक नौकरियां पैदा करेगा। यह केवल एक निवेश योजना नहीं है, बल्कि यह राज्य को औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक राष्ट्रीय नेता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” गौतम अडानी ने कहा, “अब जब मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है, तो अडानी ग्रुप को प्रदेश के साथ खड़े होने पर गर्व है। हमने पहले ही ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और कृषि-व्यवसाय में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जिससे 25,000 से अधिक नौकरियां सृजित हुई हैं। लेकिन हमारी यात्रा यहीं खत्म नहीं होती।”
गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा, “भारत का आत्मविश्वास पहले कभी इतना ऊंचा नहीं रहा, और न ही हमारे राष्ट्र ने वैश्विक स्तर पर इतना सम्मान अर्जित किया है। जब एक देश खुद पर विश्वास करता है, तो दुनिया भी उस पर विश्वास करती है। यह विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से आया है।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading