यूक्रेन के खनिज भंडार पर अमेरिका के अलावा फ्रांस की भी नज़र

फ्रांस भी यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच प्राप्त करने की मांग कर रहा है और इस संबंध में पिछले कुछ महीनों से बातचीत जारी है। फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपने देश के लिए खनिज आपूर्ति में विविधता लाना चाहते हैं।
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस भी यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिज भंडार तक पहुंच चाहता है और इसे लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही है। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि इस होड़ में सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि फ्रांस भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कल व्हाइट हाउस में अमेरिका के साथ एक खनिज समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।
‘खनिज आपूर्ति में विविधता लाना उद्देश्य’
लेकोर्नू ने ‘फ्रांस इन्फो’ को बताया कि फ्रांस भी यूक्रेन के साथ बातचीत कर रहा है, जिसका मकसद अमेरिका की तरह ही महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को विविध बनाना है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि फ्रांस किन-किन खनिजों की मांग कर रहा है। यूक्रेन ने अमेरिका को कई दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति करने की पेशकश की है, जिसमें बैटरियों के लिए लिथियम और परमाणु ऊर्जा, चिकित्सा उपकरणों और हथियारों के लिए यूरेनियम शामिल हैं।
‘मैक्रों ने सीधे बातचीत का दिया था निर्देश’
फ्रांस के रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘हम अपने देश की जरूरतों के लिए इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। हमारे रक्षा उद्योग को आने वाले वर्षों में कुछ कच्चे माल तक पहुंच की आवश्यकता होगी।’ उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें यूक्रेन के साथ बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया था।
लेकोर्नू ने कहा कि उन्होंने अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ सीधे बातचीत की है ताकि दुर्लभ खनिजों के स्रोत वाले देशों की संख्या बढ़ाई जा सके। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इसे विविध बनाना होगा। राष्ट्रपति मैक्रों ने मुझसे कहा है कि मैं भी यूक्रेन के साथ चर्चा शुरू करूं… और मैं अक्तूबर से ऐसा कर रहा हूं।’
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फ्रांस यूक्रेन से खनिज खरीद सकता है, लेकिन इसे उन अरबों यूरो (डॉलर) की सैन्य और अन्य सहायता के बदले नहीं देखा जाना चाहिए, जो पेरिस ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रदान की है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading