पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मां बनी: अस्पताल में दिया बेटी को जन्म

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में सुबह 4 बजे एक बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

सीमा हैदर, जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं, तब से चर्चा में बनी हुई हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी ने पूरे देश में सुर्खियाँ बटोरीं। अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।
सीमा को प्रसव पीड़ा के बाद सचिन और उनके परिवार ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बेटी के जन्म से परिवार बेहद खुश है और इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है। यह उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है, और वे उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। सचिन और सीमा ने अब तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में उसका नामकरण किया जाएगा। बेटी के जन्म से पहले सीमा की गोदभराई की रस्म भी पूरे परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुई थी।

पाकिस्तान से आई है सीमा हैदर
गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं। उनके भारत आने के बाद से ही उनका मामला राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बना रहा। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा पहले से चार बच्चों की माँ हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार की पाँचवीं संतान है। सीमा हैदर के अधिवक्ता और उनके आत्मीयजन पहले ही कह चुके हैं कि नवजात को भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading