योगी सरकार के आठ साल पूरे: मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में आज कानून का राज

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर विविध आयोजन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन किया और ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति’ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की। मुख्यमंत्री ने आम जनता का समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में किसानों के उत्थान, बेरोजगारों को रोजगार देने, पारंपरिक उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। पहले प्रदेश को विकास में बाधा माना जाता था, लेकिन अब यह विकास की मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे, लेकिन आज किसानों की समृद्धि के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की जीडीपी में 28% की वृद्धि हुई है और किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये की सहायता भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चीनी मिलें बंद हो रही थीं, लेकिन उनकी सरकार ने न केवल उन्हें बचाया, बल्कि छह नई मिलों की स्थापना भी की। प्रदेश में सिंचाई के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं, कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है, जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ा है।

कानून-व्यवस्था में सुधार और महिला सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, आए दिन दंगे होते थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। पुलिस बल में पारदर्शी तरीके से एक लाख से अधिक कर्मियों की भर्ती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को घरौनी दी गई है। पुलिस भर्ती में 12,000 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है। बेटियों की शिक्षा के लिए 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, और लाखों सामूहिक विवाह कराए गए हैं।

रोजगार, शिक्षा और आधारभूत संरचना में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम शक्ति योजना के तहत प्रशिक्षण देकर युवाओं को टूल्स दिए जा रहे हैं। पहले यूपी में नकल को सामान्य माना जाता था, लेकिन अब नकल मुक्त परीक्षाएँ कराई जा रही हैं। प्रदेश में हर कमिश्नरी में एक राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘प्रधानमंत्री अभ्युदय कोचिंग’ चलाई जा रही है। प्रदेश में आधारभूत संरचना को भी मजबूत किया गया है। छह नए एक्सप्रेसवे बन चुके हैं और 11 पर काम जारी है। रेलवे नेटवर्क के मामले में यूपी देश में अग्रणी है, और हर जिला मुख्यालय को फोर लेन सड़कों से जोड़ा गया है।

आर्थिक प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सरकार ने बिना कोई नया कर लगाए राज्य को ‘रेवेन्यू सरप्लस स्टेट’ बना दिया है। पहले प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 46,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,24,000 रुपये हो गई है।

भाजपा सरकार के आठ वर्षों के उत्सव की शुरुआत
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 14 अप्रैल तक उत्सव मना रही है। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी और ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष – भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ संदेश के साथ जनता से संवाद किया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading