1 अप्रैल यानी आज से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खास दिन है। दरअसल, आज से उन्हें 7वें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता मिलेगा। बता दें कि एमपी की मोहन कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। ऐसे में अब अप्रैल महीने से कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। पहले महंगाई भत्ता पुराने पैटर्न पर मिल रहा था, लेकिन अब 7वें वेतनमान के अनुसार मिलने से पैसे में वृद्धि होगी। वास्तव में, साल 2016 से सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी। तब से लेकर अब तक 9 साल बीत गए, लेकिन प्रमोशन नहीं हो सका था। मोहन सरकार ने इस रोक को हटा दिया है, जिससे अब कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर सभी विभागों की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
7वें वेतनमान के अनुसार मिलेगा महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि अब तक मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 6वें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। लेकिन, आज 1 अप्रैल से उन्हें 7वें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता मिलेगा। इस महंगाई भत्ते के अनुसार पेट्रोल-डीजल, हाउस रेंट और कई अन्य खर्चों में भी अब बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।






