पाकिस्तान की धमकी; सिंधु नदी में पाकिस्तान का पानी बहेगा, या भारत का खून

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इसी बीच खबर आई है कि पाकिस्तान ने युद्ध जैसी तैयारियों की शुरुआत कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रद्द करने के कदम से पाकिस्तान में भारी नाराजगी है। अगर भारत सिंधु नदी का पानी रोकता है, तो पाकिस्तान में जल संकट गहरा जाएगा। मोदी सरकार के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों से पाकिस्तानी नेता लगातार भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, जिससे साफ है कि वे भारत की संभावित प्रतिक्रिया से डरे हुए हैं।

परमाणु हमले की धमकी
सिंधु जल संधि के निलंबन पर पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमला करने की धमकी दी है। रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अब्बासी ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश की, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु बम भारत के लिए तैयार
हनीफ अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान की सभी मिसाइलों का निशाना भारत की ओर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत ने किसी भी तरह का दुस्साहस किया तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे ताकतवर परमाणु हथियार हैं और ‘गौरी’, ‘शाहीन’, ‘गजनवी’ जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु बम भारत के खिलाफ इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान रेलवे सेना के नियंत्रण में
अब्बासी ने बताया कि पाकिस्तान के सभी रेलवे स्टेशनों को सेना के अधीन कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों पर सैन्य डेस्क बनाए गए हैं और अब जरूरत पड़ने पर भारी हथियार और टैंक रेलवे के जरिये तुरंत भेजे जा सकते हैं।

बिलावल भुट्टो ने भी दी धमकी
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने भी एक जनसभा में भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि “सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान का है और रहेगा। भारत चाहकर भी इसे नहीं रोक सकता। या तो सिंधु नदी में पाकिस्तान का पानी बहेगा या भारत का खून।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading