गाजा में इज़राइल ने भीषण हवाई हमला किया है, जिसमें एक मस्जिद भी प्रभावित हुई है। इस इज़राइली हमले में मस्जिद पर 18 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह हमला रविवार सुबह किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला डेर अल-बलाह कस्बे में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के पास स्थित एक मस्जिद पर हुआ, जहां विस्थापित लोग शरण ले रहे थे। मारे गए लोगों में केवल पुरुष शामिल हैं, और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इज़राइल की ओर से इस हमले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।
गाज़ा में मस्जिद पर इजरायली हमले में 18 मरे





