भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगाई

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। इस पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है। अब पाकिस्तान के लिए कोई भी डाक या पार्सल न तो भेजा जा सकेगा और न ही वहां से प्राप्त किया जा सकेगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने शनिवार को दी।
यह निर्णय पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले के बाद लिया गया है जिसमें 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। यह हमला पुलवामा (फरवरी 2019) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसमें 47 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।

भारत की ओर से कड़े कदम
हमले के बाद भारत ने कई सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने, अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करने और पाक नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत में प्रवेश से रोकने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके अलावा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री मोदी का सख्त संदेश
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कठोर सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमला देशवासियों के लिए पीड़ा का कारण बना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कश्मीर में शांति और विकास लौट रहा था, तब आतंकियों ने उस माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे समय में 140 करोड़ भारतीयों की एकता और संकल्प ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश अपने नागरिकों को न्याय दिलाकर रहेगा और इस हमले के जिम्मेदारों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक निंदा हो रही है और दुनिया भर से संवेदनाएं भारत को मिल रही हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading